Happy Raksha Bandhan 2022 Messages, Wishes, Images, Whatsapp Status in Hindi: रक्षाबंधन का पवित्र पर आज पूरे भारतवर्ष में जोर शोर से मनाया जा रहा है। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पर्व श्रावणी पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। आज 11 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र या राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा का वचन लेते हैं। रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और राखी बांधती हैं और भाई के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। अच्छे मुहूर्त में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने खास लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश भेजें।