फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर राशिनुसार भाई की कलाई पर बांधें राखी, भाई का जीवन होगा सुखमय

Thu, 11 Aug 2022 08:06 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मनोज कुमार द्विवेदी ,ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है,जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं।

राशिनुसार बांधे रक्षासूत्र
इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र को बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी फायदेमंद होता है। राखी बांधने से कफ,पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि :-
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मालपुए से उनका मुंहमीठा करा सकते हैं। इससे उन्हें नये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि :-
इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। मुंहमीठा कराने के लिए उन्हें दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिल सकती है। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि :- 
इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त हो सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना है। भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि :- 
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। मिठाई के रूप में रबड़ी खिलाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रह सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि :- 
सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य है और सूर्य का रंग पीला होता है। इस वजह से आप अपने भाई की कलाई में गोल्डन पीले रंग की राखी बांध सकती हैं और हल्दी मिश्रित रोली का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि:-
अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हे गणेश जी के प्रतीक वाला रक्षासूत्र बांधे और उन्हें गणेश जी की प्रिय मिठाई मोतीचूर का लड्डू खिलाएं। बता दें कि इस राशि के जातकों का स्वामी बुध है, जिसकी वजह से भाई-बहन के बीच हमेशा प्रेमभाव बने रहने की संभावना है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि :- 
इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र है। भाई को अपनी बहन से नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए और भाई को हलवा बनाकर खिलाएं। यह उनकी निर्णायक क्षमता को बढ़ा सकती है और नकारात्मक विचारों से रक्षा करेगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि :- 
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है,तो आप लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। मोती युक्त राखी बांधने से भाई के जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। अपने भाई को रोली का तिलक लगाएं,गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि :- 
धनु राशि के जातकों की कलाई पर पीले या सुनहरे रंग की या चंदन की राखी बांध सकते हैं और हल्दी या कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मिठाई के रूप में रसगुल्ला खिलाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति बनी रहने की संभावना है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि :- 
यदि आपके भाई की राशि मकर है, तो उन्हें नीले रंग की राखी बांधे, गहरे रंग का रक्षासूत्र इस राशि के लोगों की अशुभता से रक्षा कर सकता है। केसर का तिलक लगाएं और भाई को बालूशाही खिलाएं।
 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि :- 
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधनी चाहिए। इस राशि के जातकों को हल्दी का तिलक करें और कलाकंद खिलाएं। यह उन्हें अच्छा व्यक्तित्व और मजबूत मनोबल प्रदान कर सकता है।


 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि :- 
यदि आपके भाई की राशि मीन है, तो उन्हें सुनहरे पीले रंग की राखी बांधे और हल्दी का तिलक लगाएं। इसके अलावा उन्हें मिल्क केक खिलाएं। यह उनके मन को प्रसन्नचित्त रख सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें