फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Pongal 2026 Wishes: परंपरा की खुशबू और रिश्तों की मिठास, अपनों को भेजें पोंगल के शुभकामना संदेश

Wed, 14 Jan 2026 10:02 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Pongal 2026: पोंगल के लिए यहां पढ़ें खूबसूरत शुभकामनाएं, संदेश और बधाईयां। अपने परिवार और दोस्तों को पोंगल की मिठास भरे शब्दों में शुभकामनाएं भेजें और इस पर्व को और खास बनाएं।
विज्ञापन
1 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
14 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला पोंगल पर्व दक्षिण भारत की आत्मा से जुड़ा एक खास उत्सव है, जो प्रकृति और जीवन की नई शुरुआत का संदेश देता है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी रौनक पूरे देश में दिखाई देने लगी है। जिस समय उत्तर भारत मकर संक्रांति और लोहड़ी के रंगों में रंगा होता है, उसी समय दक्षिण भारत पोंगल की खुशबू और उमंग से सराबोर रहता है। यह पर्व नई उम्मीदों, नई फसल और नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा
पोंगल चार दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसका अर्थ है उबाल आना यानी समृद्धि और खुशहाली का उमड़ना। इस दौरान चावल और गुड़ से बनी खास मिठाई सूर्य देव को अर्पित की जाती है, जिसे पोंगल कहा जाता है। यह पर्व हमें प्रकृति, सूर्य, वर्षा और धरती के प्रति आभार जताने का मौका देता है, जिन्होंने हमें जीवन और अन्न दिया है। परिवार, रिश्तों और परंपराओं के साथ जुड़ा यह त्योहार दिलों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता भर देता है, और हर कोई अपनों के साथ खुशियां बांटता नजर आता है।
Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, जानें जरूरी नियम
विज्ञापन

2 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पोंगल के इस पावन अवसर पर 
आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो 
और आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो।  
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पोंगल का पर्व आपके जीवन में 
नई उमंग, सफलता और समृद्धि लेकर आए।  
शुभ पोंगल!

4 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सूर्य देव की कृपा से पोंगल का यह पर्व 
आपके जीवन में समृद्धि और सुख लाए।  
आपको और आपके पूरे परिवार को पोंगल की ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आज से सूर्य हुए हैं उत्तरायण,
शुभ तिथियों का हुआ है आगमन,
आपके जीवन में शुभ घड़ी आए,
परिवार के साथ पोंगल मनाएं।
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सौभाग्य आपके घर में प्रवेश करे,
सफलता आपके चरण स्पर्श करे,
पोंगल के शुभ अवसर पर खुशियां बरसे,
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

7 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पोंगल सफलता, समृद्धि और प्रेम का उत्सव है
ये सभी विशेषताएं आपके जीवन में सदैव बनी रहें,
और आप हमेशा उनकी उपस्थिति को संजोते रहें
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

8 of 8
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
इस पोंगल,हर कड़ी मेहनत का फल मीठा हो, 
और आपके जीवन में सुख और सफलता की बरसात हो! 
पोंगल की ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें