Mahavir Jayanti 2025: हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस साल यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह अवसर न केवल जैन समाज के लिए, बल्कि पूरे मानव समुदाय के लिए सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जैन समुदाय द्वारा विशेष पूजन, अभिषेक, कलश यात्रा, शोभायात्रा और धर्म प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। देशभर के जैन मंदिरों में भगवान महावीर की प्रतिमाओं का अभिषेक होता है। साथ ही कई स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, अन्नदान, और धार्मिक साहित्य का वितरण जैसे सेवा कार्य भी संपन्न होते हैं। इस शुभ अवसर पर आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
महावीर जयंती के इस शुभ दिन पर, मैं प्रार्थना करता हूं
कि स्वामी महावीर आपको अहिंसा, करुणा और दया का जीवन प्रदान करें।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
महावीर जयंती का पावन त्योहार हमारे जीवन को सही उद्देश्य समझाए।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
भगवान महावीर के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें
और अपने अंदर की अज्ञानता का नाश करें।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
6 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
7 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
महावीर स्वामी की भावना आपके दिलों में बनी रहे और आपकी आत्मा को भीतर से रोशन करे।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
8 of 9
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
महावीर स्वामी आपको आशीर्वाद दें
आपके जीवन को सत्य, अहिंसा और बाह्य करुणा के गुणों से भर दें।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!