फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: करवा चौथ आया है, खुशियों की सौगात लाया है, इन प्यार भरे संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं

Thu, 29 Oct 2026 06:04 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Karwa Chauth 2026: 29 अक्तूबर 2026 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। प्रेम और समर्पण का यह पर्व रिश्तों में स्नेह और अपनापन बढ़ाता है। इस खास मौके पर आप भी प्यार भरे संदेशों से अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Happy Karwa Chauth 2026: आज यानी 29 अक्तूबर 2026 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सफलता और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सरगी खाने से होती है। इसके बाद महिलाएं करवा माता और भगवान शिव सहित पूरे शिव परिवार की पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रोदय तक व्रत का पालन करती हैं। मान्यता है कि, करवा चौथ के इस उपवास से पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए प्रेम, समर्पण, धैर्य और विश्वास का यह पर्व रिश्तों में स्नेह और अपनापन को बढ़ाता है। इस खास मौके पर महिलाएं अपनी बहनों, सहेलियों और प्रियजनों को भी शुभकामनाएं देती हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपनों को करवा चौथ 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
जब तक ना देखें सूरत आपकी,
ना सफल होगा यह त्योहार हमारा,
आकर जल्दी दिखा दो अपनी सूरत,
करवा दो करवा चौथ सफल हमारा…
करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
माथे की बिंदिया चमकती रहे,
हाथों में चूड़िया खनकती रहे,
पैरों की पायल झनकती रहे,
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।
करवा चौथ की शुभकामनाएं

4 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
आपका चेहरा चांद से कम नहीं है,
आप साथ हैं तो किसी बात का गम नहीं है।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ की रौनक है निराली,
हर सुहागन की आंखों में चमक निराली।
सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम,
ये दिन है प्रेम की सबसे प्यारी मिसाल।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : Amar Ujala
भूख-प्यास से थकी नहीं वो,
उसके मन में बस एक आस है।
साजन की लंबी उम्र मिले,
यही उसका विश्वास है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
चंद्रमा की चांदनी की तरह आपके जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवा चौथ का त्योहार
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
 करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

9 of 9
Happy Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

 

करवा चौथ पर अगर चांद बादलों में छिप जाय तो बिना चांद देखे कैसे खोलें व्रत ?  जानें उपाय और चंद्रोदय का समय

 

करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें