Karwa Chauth Wishes 2024: करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। बता दें सरगी एक पारंपरिक भोजन है, जो करवा चौथ से एक दिन पहले सास अपनी बहुओं को देती हैं। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने के बाद किया जाता है।
इस साल करवा चौथ पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए आप इन संदेशों के माध्यम से जीवनसाथी को करवा चौथ की शुभकमानएं दें सकते हैं। इससे आपके प्यार और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।