फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Wishes 2023: करवा चौथ पर इन संदेशों से अपने साथी को दें बधाई, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Wed, 01 Nov 2023 11:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
Happy Karwa Chauth 2023 Wishes: आज यानी 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। करवाचौथ और संकष्टी चतुर्थी व्रत इस बार सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर  सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं।  इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ विधिनुसार पूजा-अर्चना भी करती हैं। करवा चौथ के इस खास अवसर को और खास बनाने के लिए हम कुछ विशेष शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।  करवा चौथ के पावन पर्व पर आप अपने साथी को इन संदेशों के साथ बधाई दें। इससे आपके प्यार और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इन संदेशों को आप अपने पार्टनर के लिए फेसबुकया व्हाट्सएप  पर साझा कर सके हैं। 
Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? तो इन नियमों का करें पालन
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में क्यों होता है छलनी, सींक और करवा का इस्तेमाल? जानें इसका प्रतीकात्मक महत्व
विज्ञापन

2 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
जैसे वीरावती को दिया सौभाग्यवती का वरदान
मां करवा वैसे ही बनाए रखना मेरे सुहाग पर अपना आशीर्वाद
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
इस व्रत से पति की उम्र बढ़ेगी,
हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु करवाचौथ का व्रत पावे
धन्य वह पति जो देवी रूप ऐसी पत्नी पावे,
धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Karwa Chauth 2023 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ का पावन व्रत
आपके लिए मैंने किया है
क्योंकि आप ही के प्रेम और सम्मान ने
मेरे जीवन को नया रंग दिया है।
करवाचौथ की हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें