Happy Holi Wishes 2025: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे रंगों का त्योहार, एकता को बढ़ावा और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हर व्यक्ति अपने दिलों से गिले शिकवों को दूर करते हुए होली के पवित्र रंगों में रंगता है। कहते हैं, होली के रंग रिश्तों में मिठास और जीवन में सकारात्मकता लाते हैं, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वहीं होली सर्दियों का अंत और वसंत के आगमन का भी संकेत है। इसके बाद चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं।
इस साल 14 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। होली के महा अवसर पर जगह-जगह रंग खेलने का भव्य आयोजन किया जाता है। लेकिन इसकी खास रौनक मथुरा-वृंदावन से लेकर बरसाना और नंदगांव में देखने को मिलती हैं। इन सभी स्थानों पर होली को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो कई दिनों तक चलता है। यहां लठमार, रंग व फूलों वाली होली खेली जाती हैं और गुजिया का लुफ्त उठाया जाता है। बता दें, होली के दिन गुजिया का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह कृष्ण जी को अर्पित की जाने वाली पारंपरिक मिठाई है। इस दौरान सभी एक दूसरे को होली के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं..