फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025 Wishes: हरतालिका तीज पर अपनी सखी-सहेलियों को इन प्यार भरे संदेशों से दें शुभकामनाएं

Mon, 25 Aug 2025 11:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes: इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना से प्रेम जीवन मधुरमय बनता है। 
विज्ञापन
1 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Happy Hartalika Teej 2025 Wishes: इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना से प्रेम जीवन मधुरमय बनता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को शिव और माता पार्वती के मिलन, प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

इस तिथि पर उनकी पूजा-अर्चना से जहां कन्याओं की मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना पूरी होती हैं, वहीं सुहागिनों को पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। यही कारण की महिलाएं सुखी प्रेम जीवन और पति की तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस दौरान व्रती महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा करती हैं। साथ ही अपनी सखी-सहेलियों संग हरतालिका तीज की कथा का पाठ करती हैं। इस दौरान सभी व्रती एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन प्यार भरे संदेशों से भी अपनी बहनों, सहेलियों और रिश्तेदारों को पर्व की शुभकामनाएं दे सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
हरतालिका तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मां पार्वती आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।
सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
आपका तप रंग लाए
मां अपना आर्शीवाद बरसाए
घर आपके खुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।
विज्ञापन

7 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
कठिन तपस्या कर गौरी
ने तब शिव को पाया था
इस कठिन व्रत में गौरी
ने वर्षों ध्यान लगाया था।
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।

8 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
पेड़ों पर झूले
हंसी की फुहार
मुबारक हो आपको
तीज का त्योहार।
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।

9 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी का रिश्ता रहे मजबूत,
बना रहे शिव-पार्वती जैसा प्यार,
प्रेम से मनाएं ये हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।
विज्ञापन

10 of 10
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन प्रेम से बनाए गए भोज का आनंद लेने,
भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने,
उनका आशीर्वाद और प्रेम पाने का दिन है
हरतालिका तीज 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें