Guru Purnima 2025 Wishes in Hindi: 'गुरु पूर्णिमा' हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। आज यानी 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। शास्त्रों के मुताबिक इस तिथि पर महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गुरुजनों की उपासना और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का विधान है। इसलिए इसी उपलक्ष्य में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों पर गुरुजनों को सम्मानित किया जाता है।
दरअसल, हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। इन्हीं के जरिए व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है। इसके अलावा गुरुजनों की सहायता से समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा समझ आती हैं। यही नहीं गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए उनके प्रति प्रेम, लगाव और सम्मान व्यक्त करने के लिए आज का दिन यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद खास है। इस दौरान आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं..