फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Govardhan Puja 2026 Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

Tue, 10 Nov 2026 05:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं भेजने की भी परंपरा है। अगर आप भी करीबियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खास संदेश भेज सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Happy Govardhan Puja 2026 Wishes: हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पावन पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा के इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए गोवर्धन पूजा के कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर उन्हें इस पावन पर्व की बधाई दे सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे जय कृष्ण का नारा।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

5 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

6 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रेम से कृष्ण का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा खुशहाल करेगी।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

7 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 9
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
मुरली की धुन और कान्हा का प्यार,
जीवन में लाए खुशियां अपार।
गिरिराज महाराज की कृपा बरसे,
हर सपना आपका पूरा हो इस बार।
शुभ गोवर्धन पूजा

 
विज्ञापन

9 of 9
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : AI
ना दुख रहे, ना कोई परेशानी हो,
हर दिन आपके जीवन में खुशियों की कहानी हो।
कान्हा का आशीर्वाद मिलता रहे आपको,
गोवर्धन पूजा पर बस यही हमारी जुबानी हो।
शुभ गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें