फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 19 Sep 2023 09:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes Messages in Hindi: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल 19 सितंबर 2023 को रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसी दिन से दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत भी होती है। इस साल 19 सितंबर से शुरू होकर गणेश उत्सव का यह पर्व 30 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होगा। गणेश चतुर्थी के दिन लोग ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम से बप्पा को अपने घर लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं। गणेश उत्सव के इन 10 दिनों में चारों ओर बप्पा के नाम का उद्घोष सुनाई पड़ता है। साथ ही इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश भेजते हैं और बप्पा के आशीर्वाद की कामना कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लकर आए हैं, जिसके जरिए आप भी अपने प्रियजनों, करीबियों और रिश्तेदारों को गणेश चतुर्थी पर खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं- 

Ganesh Utsav 2023: जानिए अलग-अलग मनोकामना के लिए गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति होती है शुभ
विज्ञापन

2 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो
हर मनोकामना सच्ची हो
गणेश जी का मन में वास रहे
इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहें

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

4 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ganesh Chaturthi 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
तुझमें ज्ञान-सागर अपार
प्रभु कर दे मेरी नैया पार

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें