गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया
Ganesh Chaturthi Wishes 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन सभी भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि गणपति जी की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सफलता के योग बनते हैं।
हर साल गणेश चतुर्थी को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो 10 दिनों तक लगातार चलता है। इस दौरान महाराष्ट्र व कर्नाटक में गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। वहीं इस दिन विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई अर्पित की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं।
इस साल गणेश जन्मोत्सव पर ब्रह्म योग और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग में बप्पा की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में इस शुभ दिन पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।