फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak Wishes 2025: मीठी ईद आई है, ढेर सारी खुशियां लाई...अपने करीबियों को भेजें ईद की मुबारकबाद

Mon, 31 Mar 2025 05:28 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Eid Al Fitr 2025 Wishes: आज यानी 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद  सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है। आइए, इस ईद को और भी खास बनाएं। इस खास शुभकामना संदेशों से अपनों को दें ईद की मुबारकबाद और मोहब्बत का यह सिलसिला जारी रखें।
विज्ञापन
1 of 9
Eid al-Fitr 2025 wishes - फोटो : adobe stock
Eid mubarak Wishes: आज यानी 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद  सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है। यह दिन हर दिल में नई उमंग और हर घर में खुशियों की सौगात लाने का प्रतीक है । ईद के चांद के दीदार से लेकर सुबह की नमाज तक, हर लम्हा एक नई रोशनी बिखेरता है। इस खास मौके पर मीठी सेवइयों की मिठास रिश्तों में घुल जाती है, गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का बहाना मिल जाता है, और दुआओं में सबकी भलाई मांगी जाती है।
इस दिन का असली उद्देश्य सिर्फ खुशी मनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना और अपने आस-पास प्यार और भाईचारे का माहौल बनाना भी है। तो आइए, इस ईद को और भी खास बनाएं। इस खास शुभकामना संदेशों से अपनों को दें ईद की मुबारकबाद और मोहब्बत का यह सिलसिला जारी रखें।


विज्ञापन

2 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,
आया है ईद का त्योहार,
रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,
ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार
विज्ञापन

3 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
मीठी ईद आई है,
ढेर सारी खुशियां लाई है,
खुदा आपको और आपके परिवार को,
हर खुशी अता करे।
ईद मुबारक

4 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
चांद से रोशन हो त्योहार तुम्हारा,
खुशियों से भर जाए आंगन तुम्हारा,
हर दुआ कबूल हो तुम्हारी,
यही है दिल से दुआ हमारी।
ईद मुबारक
विज्ञापन

5 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
ईद की बरकतें आप पर बरसती रहें,
खुशियां आपके दिल को महकाती रहें,
खुदा से यही दुआ है हमारी,
आपकी जिंदगी सदा मुस्कुराती रहे।
ईद मुबारक
विज्ञापन

6 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
ईद के इस प्यारे मौके पर,
दिल से यही दुआ है हमारी,
खुशियां और बरकतें मिलें आपको,
हर सुबह हो रोशन और हर रात सुहानी।
ईद मुबारक
विज्ञापन

7 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
चांद की रोशनी से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी आता है खुदा के दर पे,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
ईद मुबारक

8 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हर साल मिले,
जिसमें कोई ग़म न हो।
ईद मुबारक
विज्ञापन

9 of 9
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
खुशियों से भरी रहे आपकी दुनिया,
खुदा की रहमत हो सदा आप पर,
ईद का यह खास मौका लाए,
सिर्फ प्यार और अपनों का साथ।
ईद मुबारक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें