फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Wishes 2024: दिवाली के पावन पर्व पर दोस्तों और प्रियजनों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Fri, 01 Nov 2024 01:51 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Wishes 2024: दिवाली हिंदू धर्म का खास पर्व है, जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन है, जिसके कारण 31 अक्तूबर और 01 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Diwali Wishes 2024: दिवाली हिंदू धर्म का खास पर्व है, जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन है, जिसके कारण 31 अक्तूबर और 01 नवंबर 2024 को भी दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा की जाती हैं, जिससे साधक के धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। मान्यताओं के अनुसार दिवाली मां लक्ष्मी पूजन को समर्पित पर्व है। इस दिन माता घरों में भी भ्रमण करती हैं, जिससे परिवार में खुशियों का संचार होता है। वहीं इस पर्व को अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक भी माना जाता है। 

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली कई शुभ योग में मनाई जा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार दिवाली पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती हैं। इस त्योहार को और खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस दीपावली आपके जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सुख-शांति और समृद्धि लाएं
जीवन दीप सार रौनक हो, प्यार, स्नेह और आनंद का उजियारा फैले
आपको और आपके प्रिजयन को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं

4 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हरदम खुशियां हो साथ,
कभी दामन ना हो खाली,
हम सभी की तरफ से,
आपको हैप्पी दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
श्री राम जी आपके संसार में सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से आपका घर आंगन रौशन हो
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीपावली आपके लिए बहुत खास हो
विज्ञापन

7 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली 
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
विज्ञापन

8 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें