फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali 2021: इन शुभकामना संदेशों को भेजकर अपने प्रियजनों की दिवाली को बनाइए और भी खास

Thu, 04 Nov 2021 07:00 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
दिवाली 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
हर साल लोग कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दिवाली का त्योहार आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी का पूजन करके जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना करते हैं। लोग बहुत पहले से ही दिवाली की तैयारियां शुरू कर देते हैं और घरों को दीयो लाइटों से रोशन कर दिया जाता है। हर तरफ दिवाली की धूम और जगमग करती लाइटे दिखाई देती हैं। दिवाली खुशियों उमंग और उल्लास का त्योहार है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। आजकर सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए जो लोग दूर हैं वे व्हाट्सेप और फेसबुक आदि के जरिए शुभकामना संदेश भेजकर दिवाली की बधाईयां देते हैं। हम भी आपके लिए कुछ ऐसे शुभकाना संदेश लाएं हैं जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों की दिवाली को और भी खास बना सकते हैं।   

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

दिवाली का त्योहार लाए खुशियों की सौगात,
मां लक्ष्मी करें आपके जीवन में सदा सुख-समृद्धि की बरसात।
शुभ दीपवाली!!

विज्ञापन

3 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!  

4 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

  रंगोली से सजा है आपका घर आंगन, 
  दिवाली के त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन।
  आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं  

 

विज्ञापन

5 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

खुशियों की बौछार हो आपके संसार में,
लक्ष्मी जी की कृपा रहे आपके घर द्वार में। 
शुभ दीपावली!

विज्ञापन

6 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

दिवाली के दीये रोशन करें आपका घर द्वार,
सफलता चूमें आपके कदम बारम्बार,
इसी शुभकामना के साथ मनाएं आप दिवाली का त्योहार।
शुभ दीपावली !!

विज्ञापन

7 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

जैसे श्री राम के अयोध्या वापस आने से
चारों ओर छाई थी खुशहाली,
वैसे ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि
लेकर आए इस बार की दिवाली। 
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!  

8 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,धन-संपदा से भर जाए आपका घरबार।
जीवन में आए खुशहाली बारम्बार, इसी मनोकामना के साथ
करें हमारी शुभकामना स्वीकार। 
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

9 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

हर घर में हो रोशनी,न हो किसी के घर में सूनी दिवाली।
हर घर में आएं खुशियां,हर घर में मने खुशियों भरी दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

10 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

आपके घर आंगन में बिराजे मां लक्ष्मी, आओ ऐसा करें उनका सत्कार।
आपके जीवन में भर दे खुशियों की रोशनी, यह दीपावली का त्योहार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

11 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

धन धान्य से भर जाए घर, हो जीवन में वैभव अपार।
खुशियों के दीयों से सज्जित, हो आपका सारा जीवन संसार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

विज्ञापन

12 of 12
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala

हर घर में रहे सदा, मां लक्ष्मी का वास
घर परिवार में बने आप सबके सरताज
इसी शुभकामना के साथ मनाएं आप दिवाली का त्योहार। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें