फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की शाम जिसने भी जलाया इन 6 जगहों पर दीये, उनके घर जरूर ठहरती हैं मां लक्ष्मी

Tue, 06 Nov 2018 05:43 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
diwali 2018
दीपों का पर्व दीपावली रोशनी के साथ मां लक्ष्मी का अपने घर पर लाने का सबसे शुभ समय होता है। दिवाली की रात को माता लक्ष्मी जिस घर पर अपनी कृपा बरसा देती है उस घर में पैसों और सुख-समृद्धि की बरसात होने लगती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन लोग कई तरह-तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों के अनुसार दिवाली की रात मां लक्ष्मी भ्रमण पर होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग अपने घरों को दीपक से सजाते हैं। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को खुश करने लिए घर में कहां-कहां दीपक जलना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ पर पहला दीपक जलना चाहिए क्योंकि पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का निवास स्थान होता है। जो भी इस स्थान पर पहला दीपक जलाता है माता लक्ष्मी उसके घर पर जरूर निवास करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
diwali
ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी घर के मुख्य दरवाजे से आती हैं इसलिए दीवाली रात को मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दो दीपक जरूर जलाएं।

4 of 7
Diwali - फोटो : file photo
घर के आसपास मंदिर में दीपावली के दिन एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए ऐसा करने से पूरे साल माता लक्ष्मी की कृपा मिलती रहेगी और पैसे की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 7
diwali 2018
दिवाली की रात किसी सूनसान वाली जगहों पर एक दीपक जरूर जलाना चाहिए और हो सके तो किसी चौराहे पर एक दीपक जलाएं। इससे आपके घर पर बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं हो पाता।
विज्ञापन

6 of 7
diwali 2018 - फोटो : Instagram
आंगन घर का मुख्य और महत्वपूर्ण भाग होता है। दिवाली की रात को माता लक्ष्मी दरवाजे के अलावा आंगन से भी प्रवेश करती हैं। ऐसे में आंगन में दीपक जरूर जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभ दीपावली 2018
एक दीपक आप पैसा रखने के स्थान पर जरूर जलाएं क्योंकि माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करने के बाद सीधे तिजोरी की तरफ जाती हैं। तिजोरी में दीपक के अलावा माता लक्ष्मी की प्रिय चीजें जरूर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें