फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dhanteras 2025 Wishes: शुभ योग में धनतेरस आज, इन संदेशों से दे दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं

Sat, 18 Oct 2025 09:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Dhanteras Wishes, Images in Hindi : दिवाली उत्सव का पहला दिन धनतेरस आज यानी 18 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इसे ‘धनत्रयोदशी’भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
1 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi: दिवाली उत्सव का पहला दिन धनतेरस आज यानी 18 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इसे ‘धनत्रयोदशी’भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का विधान है। इसके अलावा घरो में भगवान धन्वंतरि की उपासना भी की जाती है।
 
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा-आराधना करने से साधक के धन-धान्य में तेरह गुना वृद्धि होती हैं। हिंदू धर्म में इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है।
 
कहते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू व अन्य वस्तु को घर लाने से बरकत होती हैं और देवी लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। वहीं इस दिन जहां पूजन और खरीदारी की परंपरा है, वहीं सभी एक दूसरे को धनतेरस की शुभकामनाएं भी देते हैं और इस मंगल उत्सव को मनाते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों व प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल कर करें पूजन उनकी
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे
आप पर कृपा अपार, दिन रात बढ़े आपका कारोबार,
सबसे पाएं आप भरपूर प्यार,
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
आज से आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,
संकट और दुखों का नाश हो
सिर पर उन्नति का ताज हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
“इस धनतेरस पर आपके रिश्ते और भी मजबूत हों, और खुशियों की बहार आए”
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
मन में खुशियां और हृदय में संतुष्टि का वास हो,
जीभर धन-वैभव मिले, धनतेरस इतनी खास हो।।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,
पटाखों का शोर, धन-धान्य की बरसात,
आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं  

 

8 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
खुशियां बरसे और घर में आए खुशहाली
इस धनतेरस रौशन हो परिवार, रहे हरियाली
सफलता कदम चूमे, घर परिवार रहे समृद्धिशाली  
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 11
Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
“धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके जीवन में धन और समृद्धि हमेशा बनी रहे”
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं  

 

 

10 of 11
धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस की रात आए,

हो धन की वर्षा और खुशियां लाएं,
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।
विज्ञापन

11 of 11
धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सोने का हार हो या चांदी की माला,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों का संगमाला।
शुभ धनतेरस



Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार

Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर ना ले आना ये 5 चीजें, गरीबी और दरिद्रता से हो जाएंगे परेशान

Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के 3 खास शुभ मुहूर्त



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें