फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja Wishes: छठ पूजा आए बनकर उजाला, खुल जाए आपकी किस्मत का ताला, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Fri, 08 Nov 2024 12:41 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Chhath Puja 2024: छठ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसकी शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है, इसका समापन सप्तमी तिथि के दिन किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
Happy Chhath Puja 2024: छठ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसकी शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है, इसका समापन सप्तमी तिथि के दिन किया जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पूरे 36 घंटे तक रखा जाता है, जिसका पारण सप्तमी तिथि पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है। 

इस बार 05 नवंबर 2024 से लोक आस्था का महापर्व 'छठ'  शुरू हो चुका है। यह चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु पर्व की खास रौनक बिहार, झारखंड समेत उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलती है। यहां घर, कॉलोनी और मोहल्ले की महिलाएं स्वयं की इच्छा से छठ पूजा वाले घरों का हिस्सा बनती हैं, और प्रसाद बनाने से लेकर घाट की सजावट से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालती हैं। 

8 नवंबर 2024 को छठ पूजा का आखिरी दिन है। महापर्व का यह दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं, और सभी रिश्तेदारों और पड़ोसियों में प्रसाद का वितरण करती है। इस दौरान सभी एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन संदेशों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा का पावन पर्व,
करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
जो है जगत का पालनहार,
सात घोड़ों की हैं जिनकी सवारी,
न कभी रुके, न कभी देर करे,
ऐसे हैं हमारे सूर्यदेव,
आओ मिलकर करें इस छठ पर उनकी पूजा
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
आपके जीवन में यह छठ पूजा भाग्य और सफलता लाए,
सूर्य देव की कृपा से ये दिन बेहद शुभ हो।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास कण-कण में समाया
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देवता आएं आपके द्वार,
किरणों से भर जाए आपका घर संसार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें