फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि की तृतीया तिथि पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Mon, 31 Mar 2025 05:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि की तृतीया तिथि के इस शुभ अवसर पर अपने परिजनों और दोस्तों को ये शुभकामना संदेश भेजें...
विज्ञापन
1 of 8
नवरात्रि 2025 मां चंद्रघंटा - फोटो : adobe stock
Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा और तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-उपासना होती है। मां दुर्गा के नौ शक्तियों में देवी चंद्रघंटा का तीसरा स्वरूप है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप बेहद ही सुंदर, अलौकिक और मोहक होता है। माता चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्रमां है। मां अपने भक्तों को शांति व समृद्धि प्रदान करती हैं। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा संसार में न्याय व अनुशासन स्थापित करती हैं। देवी पार्वती का यह स्वरूप उनका विवाहित रूप हैं। शिव जी से विवाह के बाद माता ने अपने मस्तक पर अर्धचंद्र सजाना शुरू किया था, ऐसे में मां पार्वती को मां चंद्रघंटा के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि की तृतीया तिथि के इस शुभ अवसर पर अपने परिजनों और दोस्तों को ये शुभकामना संदेश भेजें...

 
विज्ञापन

2 of 8
Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
माता तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं कभी नारियल तो,
कभी फूल चढ़ाते हैं झोलियां भर भर के तेरे दर से लाते हैं
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं


 
विज्ञापन

3 of 8
Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
मां वरदान मत देना हमें बस थोड़ा सा प्यार देना
हमें तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा एक बस यही आशीर्वाद देना
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

 

4 of 8
navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
माता रानी का जब पावन पर्व है आता,
ढेरों खुशियां साथ है लाता है,
इस बार मां दुर्गा आपको वो सबकुछ दें,
जो कुछ आपका दिल है चाहता।
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 8
Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
मां चंद्रघंटा आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें
मां सदैव आपकी असुरी शक्तियों से रक्षा करें।
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 8
navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
जिनके माथे पर अर्धचंद्र है, जो जीवन की शुरुआत से संग है
उस मां को प्रणाम, मां चंद्रघंटा को नमन
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

7 of 8
Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्र कैर्युता
प्रसादं तनुते महां चंद्रघण्टेति विश्रुता
जय मां चंद्रघंटा
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

8 of 8
Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम
चंद्र समान तू शीतल दाती, चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली, मीठे बोल सिखाने वाली
जय मां चंद्रघंटा
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं


 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें