Chaitra Navratri 2024 Wishes in Hindi: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। यह 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। इस दौरान व्रत और मां की पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान घरों में पूजा पाठ किए जाते हैं। 09 अप्रैल को कलश स्थापना समय सुबह 05:52 मिनट से लेकर 10: 04 मिनट तक है। इसके अलावा 11: 45 मिनट से लेकर दोपहर 12: 35 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इन दोनों मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रेवती नक्षत्र सुबह से लेकर सुबह 07: 32 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से अश्विनी नक्षत्र सुबह 07:32 मिनट से अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 05:06 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि पर मां की कृपा पाने के लिए लोग अपने परिवार, करीबियों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और परिचितों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।
4 of 8
Chaitra Navratri 2024 Wishes
- फोटो : amar ujala
मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
खुशियां महके आपके घर-आंगन,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 8
Chaitra Navratri 2024 Wishes
- फोटो : amar ujala
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार मां अंबे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन।
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
6 of 8
Chaitra Navratri 2024 Wishes
- फोटो : amar ujala
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
7 of 8
Chaitra Navratri 2024 Wishes
- फोटो : amar ujala
शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।