वसंत पंचमी का पर्व आज बड़ी धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सभी लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों को Happy Saraswati Puja 2020 की बधाइयां भी दे रहे हैं। यह पर्व 30 जनवरी को भी मनाया जाएगा। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आज सूर्योदय के बाद लगी है जो कल सूर्योदय के बाद भी व्याप्त रहेगी। कल सूर्योदय व्यापिनी के कारण वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यहां शुभकामना भरे संदेशों के साथ आप वसंत पंचमी की पौराणिक कथा को पढ़ सकते हैं।