फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Baisakhi 2026 Hindi Wishes: भंगड़ा पाओ, नाचो- गाओ.....भेजें अपने प्रियजनों को बैसाखी की शुभकामनाएं

Tue, 14 Apr 2026 06:01 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Baisakhi: बैसाखी उत्तर भारत, खासकर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाने वाला एक प्रमुख और उल्लासपूर्ण पर्व है। आज इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास पर्व पर आप भी सभी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
Baisakhi Ki Shubhkamnayein: बैसाखी उत्तर भारत, खासकर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाने वाला एक प्रमुख और उल्लासपूर्ण पर्व है, जो फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह दिन न केवल किसानों के लिए खुशियों का संदेश लाता है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके साथ ही इसे मेष संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है, जो भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व खुशी, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है, और आज इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास पर्व पर आप भी सभी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को बैसाखी, जानें क्या है इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व

 
विज्ञापन

2 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
गेहूं की बाली सजी हर खेत
खुशियों की रंगोली हर आंगन में
यह बैसाखी लाए जीवन में उल्लास
हर सपना हो साकार, हर पल हो खास
बैसाखी की शुभकामनाएं


 
विज्ञापन

3 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
नया सवेरा, नई उमंग
बैसाखी लाए जीवन में रंग।
नाचो गाओ, खुशी मनाओ
यह त्योहार है प्यार का, सबको गले लगाओ
बैसाखी की लख-लख बधाइयां  

 

4 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
ढोल बजे, भंगड़ा सजे,
बैसाखी का त्योहार है, हर मन में रचे
फसल की खुशबू, रिश्तों की मिठास
यही है बैसाखी का सच्चा एहसास
बैसाखी की बधाइयां

 
विज्ञापन

5 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
सूरज की पहली किरण, नई सुबह का आगाज,
बैसाखी लाए जीवन में खुशियों का साज।
हर राह हो रोशन, हर मंजिल आसान,
यही है इस त्योहार का पैगाम
बैसाखी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
आया बैसाखी का त्योहार,
खुशियां लाया ढेरों अपार।
खेतों में सोना लहराए,
हर मन में प्रेम समाए।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां  

 
विज्ञापन

7 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
सोने सी फसलें लहराएं खेतों में,
खुशियां झूमें अपनों की बातों में।
बैसाखी का ये त्योहार है खास,
मुबारक हो आपको दिल से यह उपहार।
बैसाखी की शुभकामनाएं

 

8 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
चारों तरफ नई फसल की बहार है
देखो आया बैसाखी का त्योहार है
भंगड़ा, गिद्दा पाओ
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ
बैसाखी की लख-लख बधाइयां

 

9 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन
बैसाखी की बधाई

 
विज्ञापन

10 of 10
बैसाखी की लख-लख बधाइयां   - फोटो : amar ujala
भंगड़ा पाओ, नाचो- गाओ,
खुशियों से भरे इस दिन का जश्न मनाओ,
बनाओ पकवान, दो बड़ों को सम्मान
बैसाखी की लख-लख बधाइयां


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें