Akshaya Tritiya Ki Shubhkamnayein: आज यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। जानें इस पावन पर्व का महत्व, धार्मिक मान्यताएं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का लाभ। साथ ही अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश ।
विज्ञापन
1 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: आज यानी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। हर साल वैशाख शुक्ल मास की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व खुशियों, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य “अक्षय” यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है। यही कारण है कि लोग इस दिन नई खरीदारी, निवेश, दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों को विशेष महत्व देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लेकर आता है। इस पावन अवसर पर आप अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को इन संदेशों के जरिये शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
सुख समृद्धि का हो वास,
हर घर में आए मधुर सुवास।
अक्षय पुण्य कमाएं सब लोग,
खुशहाली से भर जाए हर संयोग।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
सोने जैसी हो चमक आपकी
मां लक्ष्मी की कृपा से हो तरक्की
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं
धन-वैभव की देवी जब घर आएं।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
4 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अक्षय रहे सुख आपका
अक्षय रहे धन आपका
अक्षय रहे प्रेम आपका
अक्षय रहे स्वास्थ्य आपका
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया आई है
संग खुशियां लाई है
सुख समृद्धि पाई है
प्रेम की बहार छाई है
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
सफलता आपके कदम चूमती रहे
खुशियां आस-पास घूमती रहे
घर में हो धन की भरमार
आपको मिले अपनों का प्यार
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे।
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
8 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटों का नाश हो
शांति का वास हो
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
9 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
10 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया के दिन धन-संपदा का क्षय न हो
अपनों में बढ़े प्यार, खुशियां आपके घर में अपार हो
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
11 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
हर काम पूरा हो
कोई सपना ना अधूरा हो
धन-धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन
घर में हो लक्ष्मी का आगमन!
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
12 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया लाए खुशियों का पैगाम,
सफलता की राहें हों आपके संग तमाम।
हर दिन हो सुनहरा, हर पल हो खास,
अक्षय तृतीया पर मिले आपको नई आस।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
13 of 14
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया पर करें शुभ कर्म,
सजाएं जीवन में सुंदर धर्म।
धन-धान्य से हो भरा हर घर,
आए जीवन में अक्षय अवसर।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं