फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

Tue, 31 May 2016 11:00 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हनुमान - फोटो : hanuman
हनुमान जी संकट मोचन कहलाते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं क्योंक‌ि भगवान राम ने इसी काम के ल‌िए हनुमान जी को पृथ्वी पर रहने का आदेश द‌िया है। भगवान राम की आज्ञा का पालन करते हुए हनुमान जी क‌ल‌ियुग में भी लोगों के दुख दूर कर रहे हैं। अगर आपकी भी कोई परेशानी है तो हनुमान जी को ऐसे मनाएं और कर लें पूरी मनोकामना।
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

2 of 7
बंदर - फोटो : getty images
आय में कमी को दूर करने के ल‌िए हर शन‌िवार और मंगलवार के द‌िन काले या लाल गाय को रोटी और गुड़ ख‌िलाना चाह‌िए। श‌न‌िवार के द‌िन बंदर को चने और गुड़ ख‌िलाने से भी आय में आने वाली बाधा दूर होती है ऐसी मान्यता है। 
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

3 of 7
अंबेडकरनगर के रामनगर में इसी हनुमान मंदिर में गुरुवार को होगा भव्य आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
नौकरी व्यवसाय में उन्नत‌ि के ल‌िए मंगलवार के द‌िन चमेली के तेल में स‌िंदूर म‌िलाकर हनुमान जी को अर्प‌ित करना लाभप्रद माना गया है। कम से कम 21 मंगलवार यह उपाय करने पर शुभ फल की प्राप्त‌ि होती है ऐसी धारणा है।

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

4 of 7
हनुमान - फोटो : getty images
सरसो तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करना धन बाधा दूर करने में कारगर माना गया है। इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना चाह‌िए।
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

5 of 7
हनुमान
मंगलवार के द‌िन हनुमान जी को लाल लंगोट अर्प‌ित करने से दुर्घटना और संकट से रक्षा होती है, ऐसी धारणा है।
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

6 of 7
सुंदर कांड
संतान प्राप्त‌ि की इच्छा रखने वालों को हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा करनी चाह‌िए और सुंदर कांड का पाठ करना चाह‌िए। संतान सुख के ल‌िए हनुमान जी का यह टोटका बहुत ही कारगर माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोकामना पूरी करेंगे हनुमान, बस इनमें से एक काम करना होगा

7 of 7
हनुमान जी - फोटो : gettyimages
हर रात सोने से पहले हनुमान जी के सामने एक दीप जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। माना जाता है क‌ि इससे सभी प्रकार का भय दूर होता है और व्यक्त‌ि की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें