फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti Date 2021: हनुमान जयंती पर ये कुछ उपाय करने से दूर होती है धन से जुड़ी समस्याएं

Thu, 22 Apr 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hanuman janmoutsav 2021 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है। हनुमान जयंती का बहुत ही खास महत्व होता है। वैसे तो हमेशा हनुमानजी अपने भक्तों पर कृपा रखते है और संकटों से उबारते हैं। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना और कुछ उपायों का विशेष महत्व होता है। हनुमान जंयती पर उपवास जरूर करना चाहिए। इस विशेष अवसर पर हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन करते हुए उनकी प्रिय चीजों को उन्हें अवश्य ही अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
hanuman ji - फोटो : instagram
हनुमान जयंती पर मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और उनके सामने घी या तेल के दीपक प्रज्वलित करके 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और आपको जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए उन्हें गुलाब की माला अवश्य अर्पित करें। हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का यह सबसे आसान उपाय है।
 

4 of 6
भगवान हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती के दिन धन प्राप्ति के लिए हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी की प्रतिमा के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा सिंदूर लगाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Hanuman jayanti - फोटो : अमर उजाला
धन हानि से बचने के लिए हनुमान जयंती के दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर उस पर श्रीराम नाम लिखें। यह पत्ते भगवान हनुमान को अर्पित कर दें। मान्यता है कि इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जयंती के अवसर पर पान का विशेष बीड़ा बनवाकर भगवान हनुमान को अर्पित करें। इसके अलावा हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी के समक्ष एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें इसके बाद आसन लगाकर वहीं पर हनुमान जी का ध्यान करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें