फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2020: हनुमान चालीसा की इन 5 चौपाइयों के जप से दूर होते हैं सभी तरह के कष्ट

Wed, 08 Apr 2020 01:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जयंती 2020
08 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव है। भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। इससे लिए सबसे अच्छा उपाय है तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा का पाठ करना। हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका लगातार जाप करने से व्यक्ति के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये चौपाइयां...
 
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जयंती 2020
1- भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महाबीर जब नाम सुनावे।।


अगर किसी व्यक्ति को भय बना रहता है तो उसे प्रतिदिन इस चौपाई का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा की ये चौपाई सभी तरह के भय और कष्टों से निजात दिलाती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जयंती 2020
2- नासे रोग हरे सब पीरा।
जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।।


अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और इलाज के बाद भी ठीक नहीं होता है तो प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा की इस चौपाई का जाप करें।

4 of 6
हनुमान जयंती 2020
3. अष्ट-सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।


तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा की इस चौपाई में बताया है कि हनुमानजी आठ सिद्धि और नौ निधियों को प्रदान करने वाले देवता है। इस चौपाई के जप से भगवान की कृपा मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमानजी
4-  विद्यावान गुनी अति चातुर।
रामकाज करीबे को आतुर।।


विद्या और धन प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करना चाहिए। इससे धन संबंधित कई तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5- भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्रजी के काज संवारे।।


अगर कोई व्यक्ति अपने शत्रुओं से परेशान है और उसके हर काम में विघ्न पैदा होता है तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का जप करना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें