भगवान राम के सबसे बड़े भक्त, भोले भण्डरी के 11वें अवतार रुद्रावतार और भक्तों के सबसे प्रिय भगवान महावीर हनुमान की जयंती शनिवार 31 मार्च को मनाई जाएगी। हनुमान जी का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा को माता अंजनी की कोख से हुआ था। यह हनुमान भक्तों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन इनकी विधिवत उपासना करने से सभी तरह की बाधाओं का नाश हो जाता है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा में बरतने वाली सावधानियां।