फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती 2018: इन 5 मौकों पर कभी भी नहीं करनी चाहिए हनुमानजी की पूजा

Sat, 31 Mar 2018 08:03 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hanuman - फोटो : hanuman
चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमानजी की जयंती मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 31 मार्च को है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में भी जीवित देवता है। हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब हनुमानजी की पूजा करते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए नहीं तो पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमानजी की पूजा उस समय वर्जित मानी जाती है जब सूतक लगा हो। सूतक तब माना जाता है जब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए। सूतक के 13 दिनों में हनुमान जी पूजा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
जब कभी भी परिवार में किसी के बच्चा पैदा होता है तो पैदा होने के 10 दिन तक हनुमान जी के साथ किसी अन्य देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।

4 of 6
शव यात्रा से आने के बाद बिना नहाए हनुमान जी की पूजा नहीं करना चाहिए साथ ही अगर आप दिनभर अपने काम के चलते बाहर है और घर पर आने के बाद बिना शुद्ध हुए हनुमान जी की पूजा करते है तो आपको पूजा का फल आपको नहीं मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जी पूजा करते समय कभी भी गंदे और अशुद्ध कपड़े पहन कर पूजा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप हनुमान जी की पूजा करने से पहले कुछ खाते है तो मुंह को अच्छी तरह से साफ साफ कर लेना चाहिए। झूठे मुंह से कभी भी  उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें