Hanuman Janmotsav Upay in Hindi: पवनपुत्र हनुमान कहें या मारुति नंदन, संकटमोचन हनुमान हर किसी परिस्थिति में अपने भक्तों के संकट हर लेते हैं। 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा हैै। हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सभी भक्त हनुमान जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं और पूरे उल्लास के साथ उनका जन्मोत्सव मनाते हैं । वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से साधक को सभी काम में सफलता मिल सकती है। यह उपाय हनुमान जन्मोत्सव के दिन करने से और भी लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय। Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप, संकटमोचन दूर करेंगे हर परेशानी Vaishakh Month 2023: 7 अप्रैल से वैशाख मास आरंभ, जानिए इस माह का महत्व और व्रत-त्योहार
विज्ञापन
2 of 4
Hanuman Jayanti Remedies
- फोटो : ANI
करियर में सफलता प्राप्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन मारुति नंदन को सिंदूरी रंग का लंगोट चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
Hanuman Jayanti Remedies
- फोटो : iStock
यदि आप काफी समय से किसी परेशानी में घिरे हैं या आपको कोई डर सता रहा है तो हनुमान जयंती के दिन 21 बार हनुमान जी के बजरंग बाण का पाठ करें।
अगर काफी समय से आप जो भी कार्य कर रहे हैं और उसमें सिर्फ असफलता हाथ लग रही है तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधिपूर्वक बजरंगबली की पूजा करके उन्हें केसरिया लड्डू का भोग लगाएं। इस उपाय से आपको कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।