Hanuman Janmotsav 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आप इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और परिवार वालों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Hanuman Janmotsav 2026: हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव है। शास्त्रों के अनुसार, यह न केवल एक पर्व है, बल्कि शक्ति, भक्ति और मन से सभी तर के डर भय को दूर करने का दिव्य अवसर है। माना जाता है कि, इस दिन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हनुमान जन्मोत्सव पर उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े दुखों का निवारण होता है। यही नहीं हनुमान जी एक ऐसे देवता के रूप में भी जाने जाते हैं, जो आज भी भक्तों के बीच साक्षात उपस्थित है। यही कारण है कि, प्रभु को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देशभर के हनुमान मंदिरों में राम नाम के कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। इस समय सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के जरिए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
पवनपुत्र आए हैं आशीर्वाद देने,
हर दुख-संकट से आपको बचाने।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
जिनको श्रीराम का वरदान है, गदा धारी जिनकी शान है, बजरंगी जिनकी पहचान है, संकटमोचन वो हनुमान है
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
4 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
भगवान हनुमान आपको जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति और आत्मविश्वास दें।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
5 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
तेरी गदा में शक्ति सारी,
हर दुष्ट पर तू है भारी।
बजरंगी तुझको वंदन,
भक्ति में तेरे जीवन अर्पण।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना।।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
8 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग बली के चरणों में शीश झुकाएं,
संकट आए तो उनका नाम दोहराएं।
हनुमान जन्मोत्सव पर यही अरज है,
हर दुख से रक्षा करो यही मर्ज है।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
9 of 10
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
जग में सबसे हैं वो बलवान
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान,
जय श्रीराम जय हनुमान!
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।