फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2020: हनुमान जन्मोत्सव के दिन घर में ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

Wed, 08 Apr 2020 03:52 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hanuman janmotsav
चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं और चैत्र माह में पूर्णिमा तिथि के दिन मां अंजनी की कोख से हनुमान जी ने जन्म लिया था। आइए, आज जानते हैं घर में रहकर ही हनुमान जी की पूजा कैसे करें। 
 
विज्ञापन

2 of 6
hanuman janmotsav
हनुमान जी के समक्ष दीप जलाएं
  • हनुमान जी के जन्मोत्सव के दिन स्नान करने के बाद अपने घर के मंदिर में हनुमान जी के समक्ष दीप जलाएं। अगर संभव हो तो इस दिन हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
hanuman janmotsav
हनुमान जी का श्रृंगार करें
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी का श्रृंगार अवश्य करें। सबसे पहले हनुमान जी को स्नान करवाएं, उसके बाद हनुमान जी को साफ धुले हुए वस्त्र पहनाएं। अगर आपके घर में हनुमान जी का सिंदूर है तो इस दिन आप घर में ही चोला भी चढ़ा सकते हैं। सिंदूर में घी या चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाने से हनुमान जी खुश होते हैं।

 

4 of 6
hanuman janmotsav
हनुमान जी की पूजा करें
  • हनुमान जी का श्रृंगार करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। घर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान राम के नाम का संकीर्तन करें। इस दिन हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानअष्टक, बजरंग बाण का पाठ भी करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
hanuman janmotsav
हनुमान जी को भोग लगाएं
  • हनुमान जी की पूजा के बाद हनुमान जी को अपनी इच्छानुसार भोग लगाएं। हनुमान जी को सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है और भोग में कुछ न कुछ मीठा अवश्य बनाएं।





 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hanuman janmotsav
हनुमान जी की आरती करें
  • भोग लगाने के बाद परिवार के सभी सदस्य हनुमान जी की आरती करें। आरती के बाद हनुमान जी को लगाएं हुए भोग को प्रसाद के रुप में सभी परिवार के लोगों को दें। अगर संभव हो तो भोग का एक हिस्सा गाय को भी खिलाएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें