8 अप्रैल, बुधवार को भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी का जन्म चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन हुआ था, जिस वजह से मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए, आज जानते हैं हनुमान जी के जन्मोत्सव में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए...