फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमाः ये 7 लोग होते हैं आपके सबसे बड़े गुरु

Thu, 06 Jul 2017 05:48 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 8
जब आषाढ महीने का अंतिम दिन होता है तो उस दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 जुलाई यानि मंगलवार को है। हिन्दू धर्म में गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना जाता है। महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु माना जाता है कहा जाता है कि आषाढ़ पूर्णिमा को वेद व्यास का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
मनु स्मृति के अनुसार, सिर्फ वेदों की शिक्षा देने वाला ही गुरु नहीं होता। हर वो व्यक्ति जो हमारा सही मार्गदर्शन करे, उसे भी गुरु के समान ही समझना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
ऐसा व्यक्ति जिसने आपको नौकरी दिलाने में मदद की हो, वो आपका सबसे बड़ा गुरु होता है। फिर चाहे वो दफ्तर में ही क्यों न हों। हमेशा उनसे सलाह लेनी चाहिए।

4 of 8
ज्ञान देने वाला शिक्षक को भी गुरु के बराबर हमेशा सम्मान करना चाहिए। क्योंकि शिक्षक ही हमें कई विषयो के बारे में हमे शिक्षित करता है।
विज्ञापन

5 of 8
जो हमे ज्ञान देता है उसका आदर करना धर्म माना जाता है। यही नहीं उनकी सेवा करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
ज्ञान देने वाले गुरु का पुत्र भी अगर किसी न किसी रूप में आपको कोई सीख दे रहा है तो उसे ग्रहण करके उसका भी उतना ही आदर करें, जितना आप अपने गुरु का करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
जो व्यक्ति धर्म के कार्यो में हमेशा लगा रहता है उसे भी गुरु के बराबर का दर्जा देने चाहिए। अगर धर्मात्मा व्यक्ति कभी कोई सलाह दे तो उसे भी गुरु के समान समझकर उसका पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
परोपकार करने वाला निस्वार्थ भाव से अपना काम करता है, ये बिना अपने मतलब से सलाह देते हैं और सही रास्ता दिखाते हैं। इसीलिए ऐसे व्यक्ति को हमेशा गुरु मानना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें