फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदोष व्रत 2026: गुरु प्रदोष पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Tue, 06 Oct 2026 02:50 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Pradosh Vrat 2026: दृक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में गुरु प्रदोष व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजें चढ़ाना शुभ होता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
Guru Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और उपवास करने से उनकी असीम कृपा जीवन पर बनी रहती है। कहते हैं कि प्रदोष व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलते हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में गुरु प्रदोष व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाना बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष पर शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना शुभ रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : AI
शिवलिंग पर चंदन चढ़ाएं
गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर चंदन अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग पर आठ जगह चंदन लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : AI
पीले फूल और शहद चढ़ाएं
इस दिन शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं और शहद अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

पांच प्रकार के अनाज चढ़ाएं
गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर पांच प्रकार के अनाज चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

4 of 5
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : freepik
पंचामृत अर्पित करें
शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

बेलपत्र चढ़ाएं
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय माना जाता है। गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : adobe
प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त चौघड़िया
शुभ: सुबह 6:17 से 7:45 बजे तक
रोग: सुबह 7:45 से 9:13 बजे तक
उद्वेग: सुबह 9:13 से 10:40 बजे तक
चर: सुबह 10:40 से दोपहर 12:08 बजे तक
लाभ: दोपहर 12:08 से 1:36 बजे तक
अमृत: दोपहर 1:36 से 3:03/04 बजे तक
काल: दोपहर 3:03/04 से 4:31 बजे तक
शुभ: शाम 4:31 से 5:59 बजे तक

रात का चौघड़िया
अमृत: शाम 5:59 से 7:31 बजे तक
चर: शाम 7:31 से 9:04 बजे तक
रोग: रात 9:04 से 10:36 बजे तक
काल: रात 10:36 से 12:08 बजे तक
लाभ: रात 12:08 से 1:41 बजे तक
उद्वेग: रात 1:41 से 3:13 बजे तक
शुभ: रात 3:13 से 4:45 बजे तक
अमृत: सुबह 4:45 से 6:18 बजे तक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें