प्रणाम कर गौ माता का लें आशीर्वाद
गाय, भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है, गौ पृथ्वी का प्रतीक हैं, गौ माता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं, सभी वेद भी गौओं में प्रतिष्ठित हैं। गाय से प्राप्त सभी घटकों में जैसे दूध, घी, गोबर अथवा गौमूत्र में सभी देवताओं के तत्व संग्रहित रहते हैं। इसलिए इस दिन यदि गौ पूजा न कर पाएं तो कम से कम गौ माता का दर्शन करें और उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें।