फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Friday 2020: ऐसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे का त्योहार, जानिए इन रस्मों से

Tue, 07 Apr 2020 07:14 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुड फ्राइडे 2020
गुड फ्राइडे (Good Friday 2020) 10 अप्रैल को है। धार्मिक रूप से ईसाई समुदाय के लोगों का यह महत्वपूर्ण पर्व होता है। ईसाई मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु (ईसा मसीह) को सूली पर चढ़ाया गया था। इसलिए आज के दिन उनके बलिदान को याद  किया जाता है। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन होता है। हालांकि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है। इसलिए इस साल गुड फ्राइडे पर्व की रौनक फीकी रहने वाली है। आइए जानते हैं ये त्योहार कैसे मनाया जाता है? इस त्योहार की प्रमुख रश्में क्या होती हैं?
विज्ञापन

2 of 6
चर्च - फोटो : अमर उजाला।
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व के लिए विशेष तैयारियां करते हैं। खासकर इस दिन चर्च और घरों से सजावट की वस्तुएं हटा ली जाती हैं या उन्हें कपडे़ से ढक दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रार्थना सभा में शामिल लोग
आज के दिन लोग उपवास करते हैं और उपवास के बाद विशेष पकवान बनाकर खाए जाते हैं। गुड फ्राइडे के दिन विशेष पकवान के तौर पर मीठी रोटियां बनाई जाती हैं और इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है।

4 of 6
चर्च - फोटो : सोशल मीडिया
गुड फ्राइडे के दिन चर्चों (गिरजाघरों) में विशेष प्रार्थना का आयोजन होता है। लोग यहां प्रार्थना करने के लिए आते हैं। इस दिन चर्च में घंटा नहीं, बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाते हैं। क्रॉस को चूमकर प्रशु ईसा मसीह को याद किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना - फोटो : Amar Ujala
ईसाई मान्यताओं को मानने वाले लोग गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में प्रशु यीशु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 40 दिन पहले से उपवास भी रखते हैं। इस रस्म को 'लेंट' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीसस
ईसाई मान्यताओं के अनुसार जब प्रशु यीशु को फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाया गया था तो उसके तीसरे दिन यानि रविवार को वे जीवित हो गए थे। उनके दोबारा जीवित होने पर इसे ईस्टर संडे कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें