Gita Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। इस बार 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, जिसे सुनकर वह महाभारत युद्ध के लिए आगे बढ़ थें। गीता जयंती पर गीता के उपदेशों का अध्ययन करने से तमाम तरह की समस्याओं का निवारण होता है। आमतौर पर सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती हैं।
भगवान कृष्ण का मानना है कि यह परिस्थितियां हमें नया अनुभव प्रदान करती हैं, जिसके जरिए व्यक्ति स्वयं का आकलन करता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष गीता जयंती पर वारीयन योग और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान कृष्ण के कुछ शक्तिशाली मंत्रों और उपदेशों का अध्ययन करने पर साधक के दुखों का समापन हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।