Ganesh Chaturthi 2026: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ दिन पर प्रभु की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर भक्तजन अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और उनकी पूरे विधि-विधान से उपासना करते हैं। इस दौरान बप्पा की मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक कई नियमों का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आ रहे हैं, तो इससे जुड़े नियम और स्थापना से लेकर विसर्जन तक की संपूर्ण विधि को जान लें।