Ganesh Sthapana Rules And Puja Vidhi: आज 31 अगस्त, बुधवार से 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव पर्व शुरू होने जा रहा है। गणेशोत्सव 31 अगस्त से 09 सितंबर तक चलेगा, जहां पर आज पहले दिन यानी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर घर-घर भगवान गणपति विराजेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मध्याह्र काल में स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। भाद्रपद गणेश चतुर्थी को विनाय चतुर्थी, कलंक चतु्र्थी और डण्डा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर बड़े-बड़े पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश विद्या,बुद्धि,विघ्नहर्ता, विनाशक, मंगलकारी,सिद्धिदायक और समृद्धिदाता के प्रतीक हैं। आइए जाते हैं 31 अगस्त से शुरू होने वाले गणेशोत्सव की खास बातें...