गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश जी अपने भक्तों की हर कष्ट से रक्षा करते हैं हर कार्य के विघ्न, बाधाओं कर दूर करते हैं। गणेश जी बुद्धि के देवता है उनकी पूजा करने से बुद्धि तेज होती है। कहते हैं कि गणेश जी की कृपा जिस पर हो जाए तो उसका मंगल ही मंगल होता है। भादप्रद माह में चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है, यह दिन गणेश जी के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन जो लोग अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं और विधि-विधान से पूजन करते हैं तो बप्पा उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। आप भी अपनी मनोकामना के अनुसार कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे गणेश जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं...