Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहीं नहीं अब इस त्योहार को विदेश में रहने वाले भारतीय लोग भी मनाने लगे हैं। भाद्रपद की चतुर्थी को इस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश जी को विध्नहर्ता कहा गया है। इनकी पूजा से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं।