फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर चांद के दर्शन करने पर लगता है झूठा आरोप, पढ़ें मोदक, गणेशजी और चन्द्रमा की कहानी

Sat, 08 Sep 2018 04:14 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है इसी के साथ 10 दिनों तक गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चांद का दर्शन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
modak
एक बार गणेश जी को चंद्रलोक से भोज का आमंत्रण आया। वहां पर ढ़ेर सारी खाने की चीजें परोसी जा रही थी जिसमें मोदक भी था। गणेश जी को मोदक खाना बहुत पंसद होता है इसलिए उनका ध्यान मोदक पर ही था।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश
गणेश जी ने वहां जी भर कर मोदक खाया और वापस लौटते समय बहुत से मोदक अपने साथ भी ले आए। मोदक बहुत ज्यादा थे, जो उनसे संभाले नहीं गए। उनके हाथ से मोदक गिर गए, जिसे देखकर चंद्र देव अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

4 of 5
गणेश
चंद्रदेव को हंसता देख गणेश जी गुस्से में आ गए। क्रोध में आकर उन्होंने चंद्रदेव को श्राप दिया कि जो भी उन्हें देखेगा उस पर चोरी का कलंक लग जाएगा। साथ ही चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से तुम काले हो जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब से ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन जो भी कोई चांद के दर्शन करेगा उस पर झूठा आरोप लगेगा। इसलिए भादों महीने की शुक्ल चतुर्थी को चांद के दर्शन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें