फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी आज: पूजा के लिए होंगे 2 घंटे 33 मिनट, इस तरह गणपति की करें स्थापना

Fri, 25 Aug 2017 08:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश का जन्मदिन आज गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जा रहा है। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व को गणशोत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। गणेशोत्सव के दिन लोग घरों में भगवान गणेश को स्‍थापित करते हैं और 10वें दिन यानी अनंत चतुदर्शी के दिन विर्सजन किया जाता है। इस बार ये पर्व 25 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा। 

ये भी पढ़ें- 58 साल के बाद गणेश चतुर्थी के दिन बन रहा विशेष संयोग, शनिदेव हो रहें हैं मार्गी
विज्ञापन

2 of 5
भाद्र पद में आने वाला ये पर्व इस बार काफी शुभ है, क्योंकि इस बार ये पर्व हस्त नक्षत्र में पड़ रहा है, जिसे काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बप्पा को घर लाने, स्‍थापना करने और उनकी पूजा करने के लिए भक्तों के पास मध्यान्ह के 2 घंटे 33 मिनट होंगे। गणपति का जन्म मध्यान्ह काल में हुआ था, इसीलिए इसी काल में पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.05 से लेकर दोपहर 01.39 बजे तक रहेगा।

4 of 5
एक चौकी पर लाल रेशमी का वस्‍त्र बिछाकर उसमें मिट्टी, धातु, सोने या चांदी मूर्ति के रखें और ऊं गं गणपतये नमः कहते हुए पूजन सामग्री गणपति को अर्पित करें। इसके बाद एक पान के पत्ते पर सिंदूर में हल्का सा घी मिलाकर स्वा‌स्तिक चिन्ह बनाएं। जिसके ऊपर कलावा से लिपटी एक सुपारी को रख दें।

ये भी पढ़ें-  गणेश चतुर्थी के दिन नहीं करना चाहिए चांद का दर्शन, इस दिन चंद्रदेव को मिला था श्राप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्हीं को गणपति मानकर या फिर मिट्टी की प्रतिमा के साथ रखकर पूजा करें। गजानंद को लड्डू बेहद है, इसीलिए मोतीचूर के लड्डू जरूर चढ़ाएं। लड्डू के साथ गेहूं का परवल, धान का लावा, सत्तू, गन्ने के टुकड़े, तिल, नारियल और केले चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें