Bada Mangal 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ 2 मई 2026 से शुरू हो रहा है और 29 जून 2026 तक रहेगा। आमतौर पर यह महीना 30 दिनों का होता है परंतु अधिक मास होने के कारण यह करीब 59 दिनों तक रहने वाला है। अब चूंकि यह लगभग 2 माह तक रहेगा, इसलिए जातकों को ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल मिलने वाले हैं। यह एक दुर्लभ संयोग हैं, जो कई वर्षों बाद देखने को मिल रहा है और इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। बता दें, ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल व बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं कि, 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है।
Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करने से पहले अवश्य ध्यान रखें वास्तु से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें