एकादशी पर चावल और खिचड़ी से जुड़े नियम
- फोटो : Adobe stock
एकादशी पर चावल और खिचड़ी से जुड़े नियम
एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अन्न का सेवन वर्जित होता है, विशेष रूप से चावल का। कई पुराण कथाओं और प्रसिद्ध विद्वानों के अनुसार, एकादशी के दिन चावल खाने से व्रत का पुण्य नष्ट हो जाता है और दोष लग सकता है। यही कारण है कि 14 जनवरी 2026 को चावल या चावल से बनी खिचड़ी का सेवन और दान निषिद्ध माना गया है।