फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Wishes 2024: ईद के खास मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, दें मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 06:20 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईद इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। घरों में इसकी रौनक महीने भर पहले से ही देखने को मिलती है। ईद सभी के जीवन में खुशियां लेकर आती है और इस्लाम धर्म के लोग इसे बड़े उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
Eid 2024: ईद इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। घरों में इसकी रौनक महीने भर पहले से ही देखने को मिलती है। ईद सभी के जीवन में खुशियां लेकर आती है और इस्लाम धर्म के लोग इसे बड़े उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद धार्मिक और सामाजिक एकता, प्रेम, और सद्भावना का प्रतीक है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है।

इस खास मौके पर घरों में सेवइयां भी बनाई जाती है। सभी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस साल 11 अप्रैल 2024 को ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप अपने परिजन, करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खास संदेशों को भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें वे तुझे तो
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना
ईद मुबारक
विज्ञापन

3 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
आप सभी को ईद मुबारक ।
ईद मुबारक

4 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक।
ईद मुबारक
विज्ञापन

5 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक।
ईद मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईद मुबारकबाद 2024 - फोटो : अमर उजाला
सोचा किसी अपने से बात करूं
अपने किसी खास को याद करूं
किया जो फैलसा ईद मुबारक कहने को
दिल ने कहा...
क्यूं ना सबसे पहले आपसे शुरुआत करूं..
ईद मुबारक


 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें