फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul Fitr 2021 Date: 13 या 14 मई कब मनाई जाएगी ईद, जानें ईद-उल-फितर से जुड़ी अहम जानकारी

Sun, 09 May 2021 07:26 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : अमर उजाला
Eid ul Fitr 2021: ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। रोजा समाप्त होने पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस साल ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा आइए जानते हैं तारीख। 
विज्ञापन

2 of 5
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : अमर उजाला
13 या 14 मई कब मनाई जाएगी ईद?
ईद का त्योहार चांद को देखकर मनाया जाता है। इस साल अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा। वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
ईद उल फितर 2021 - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मनाया जाता है ये पर्व
ईद-उल-फितर में मीठे पकवान (खासतौर पर सेंवई) बनते हैं। मीठी सेवइयां घर आए मेहमानों को खिलाई जाती है। दोस्तों और रिश्तेदारों में ईदी बांटी जाती है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। 

4 of 5
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : PTI
अल्लाह से मांगी जाती है अमन और चैन की दुआ
ईद उल फितर के दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग खुदा का शुक्रिया इसलिए करते हैं क्योंकि अल्लाह उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत देते हैं। ईद पर जकात (एक खास रकम) गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद उल फितर 2021 - फोटो : पीटीआई
ईद-उल-फितर का इतिहास
पवित्र कुरान के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह एक दिन अपने बंदों को बख्शीश और ईनाम देते हैं। बख्शीश के दिन को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। इस्लाम की तारीख के मुताबिक ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में मुसलमानों की फतेह हुई थी जिसका नेतृत्व स्वयं पैगंबर मुहम्मद साहब ने किया था। युद्ध विजय के बाद लोगों ने ईद मनाकर अपनी खुशी जाहिर की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें