फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul Fitr 2021 Date: कब है ईद-उल-फितर, जानें तारीख, महत्व, मनाने का कारण

Tue, 04 May 2021 07:21 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 14 मई 2021 को ईद मनायी जाएगी। लेकिन अगर चांद एक दिन पहले दिखाई देता है फिर 13 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Eid ul Fitr 2021 Date: ईद-उल-फितर इस्लाम मजहब का पावन त्योहार है। इस त्योहार को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। हालांकि ईद का दिन चांद को देखकर निश्चित होता है। इस साल 14 मई 2021 को ईद मनायी जाएगी। लेकिन अगर चांद एक दिन पहले दिखाई देता है फिर 13 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
ईद पर सजी सेंवई की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मनाया जाता है ये पर्व
ईद-उल-फितर में मीठे पकवान (खासतौर पर सेंवई) बनते हैं। मीठी सेवइयां घर आए मेहमानों को खिलाई जाती है। दोस्तों और रिश्तेदारों में ईदी बांटी जाती है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। 
विज्ञापन

3 of 4
ईद 2021 - फोटो : PTI
अल्लाह से मांगी जाती है अमन और चैन की दुआ
ईद उल फितर के दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग खुदा का शुक्रिया इसलिए करते हैं क्योंकि अल्लाह उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत देते हैं। ईद पर जकात (एक खास रकम) गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निकाली जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
मक्का में ईद की नमाज - फोटो : Twitter
ईद-उल-फितर का इतिहास
पवित्र कुरान के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह एक दिन अपने बंदों को बख्शीश और ईनाम देते हैं। बख्शीश के दिन को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। इस्लाम की तारीख के मुताबिक ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में मुसलमानों की फतेह हुई थी जिसका नेतृत्व स्वयं पैगंबर मुहम्मद साहब ने किया था। युद्ध विजय के बाद लोगों ने ईद मनाकर अपनी खुशी जाहिर की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें