फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes: आज है ईद ए मिलाद-उन नबी, इस तरह दें दोस्तों को मुबारकबाद

Mon, 16 Sep 2024 06:01 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes: आज यानी 16 सितंबर 2024 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है।  इस्लाम धर्म में हर साल रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को मिलादुन्नबी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।

इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप इस दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ईद-ए-मिला-उन-नबी के मौके पर इन संदेशों से मुबारकबाद दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
मिलाद-उन-नबी मुबारक हो आपको
दिल से दुआ है, हर दुआ पूरी हो आपकी। 
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
विज्ञापन

3 of 5
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी 2024 

4 of 5
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा
ईद मिलाद उन नबी मुबारक 2024 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
 मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंचकर जमीन को जो देखा
जन्नत जैसा पता लग रही है 
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें